दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया l कर्मचारियों के साथ पदाधिकारियों का दुर्व्यवहार और प्रताड़ित करना बंद हो नहीं तो होगा आंदोलन । उक्त बातें प्रमोद कुमार जिला अध्यक्ष लिपिक संगठन स्वास्थ विभाग पश्चिमी चंपारण जिला इकाई के बैठक में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कही । आगे श्री कुमार ने कहा कि आए दिन पदाधिकारियों के द्वारा कर्मचारियों का वेतन रोक दिया जाता है। जिससे कर्मचारी भुखमरी के कगार पर चले जाते हैं। जबकि उन्हें लोक सेवक अधिनियम के अनुसार उन्हें वेतन रोकने का अधिकार ही नहीं है । आए दिन कर्मचारियों का अधिकारी वेतन रोक कर प्रताड़ित करते रहते हैं । जबकि विभाग के द्वारा सख्त निर्देश है कि किसी भी परिस्थिति में कर्मचारियों का बेतन रुकना उचित नहीं है । वही राजन कुमार, सचिव ने कहा कि गलती करता है अधिकारी दंड भोगता कर्मचारी। जैसे बहुत से ऐसे मामले होते हैं। जिसमें वरीय पदाधिकारी के मौखिक आदेश से कर्मी कुछ कामों को कर देते हैं। लेकिन जब विभाग इस पर रिपोर्ट करता है तो इस पर कर्मचारी पर ही कार्रवाई कर मामला को निपटा दिया जाता है । जबकि उसमें कर्मचारी की कहीं भूमिका है ही नहीं ।जबकि कोई भी कर्मी निलंबित होता है तो कर्तव्य हीनता का आरोप लगता है ।लेकिन बहुत ऐसे काम है ।जो पदाधिकारी ऑफ द रिकॉर्ड करवा देते हैं। जो और बाद में मुकर जाते हैं। और इसका खामियाजा भुगतता कर्मचारी। वही अजय कुमार वर्मा मीडिया प्रभारी ने बताया कि कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार, प्रताड़ना संगठन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा ।इसके लिए संगठन आनदोलन करेगा ।वहीं इस मौके पर शशि शेखर सिंह , रिंकू तिवारी, परमानंद पंडित, प्रमोद शुक्ला, अनिल कुमार, अनिमेष, मेराज खान, रविंद्र कुमार ,चंदन कुमार ,सुशांत कुमार, भास्कर , अखिलेश कुमार समेत सभी पीएससी के कर्मी मौजूद रहे।





Recent Comments