बाइक सवार दंपती घायल
#परवेज अख्तर/सिवान;
दारौंदा (सिवान) : सिवान-छपरा मुख्य मार्ग के एनएच 531 पर दारौंदा बाजार के समीप सोमवार को बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से चिकित्सकों ने महिला की स्थिति गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के मछौती गांव निवासी छोटेलाल यादव अपनी पत्नी गायत्री देवी के साथ दारौंदा बाजार से बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे।