
तरैया 10.05.2020
ब्लॉक क्वारंटाइन नेपाल सिंह उच्च विद्यालय गवन्द्री के कैम्प का सोमवार को सारण डीएम सुब्रत कुमार सेन व एसपी हर किशोर राय ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।और डीएम ने कहा कि कैम्प की तैयारी अच्छी है।कैम्प में रह प्रवासियों को किसी तरह का कोई समस्या नही है।सबको कपड़ा,बर्त्तन व मच्छरदानी भी दिया गया है।दो वक्त का खाना और नाश्ता भी दिया जा रहा है।और दूध भी मुहैया कराया जाएगा।उक्त मौके पर मढ़ौरा एसडीओ विनोद कुमार तिवारी,डीसीएलआर सुनील कुमार,बीडीओ राकेश कुमार,सीओ वीरेंद्र मोहन,थानाध्यक्ष राजेश कुमार व एएसआई ऋषि मुनि राम सहित मेडिकल टीम में डॉ अमरजीत सिंह, डॉ समुल्लाह अंसारी व फार्मासिस्ट निरंजन कुमार मौजूद थे।




Recent Comments