दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
पश्चिम चम्पारण जिला के रामनगर प्रखण्ड अंतर्गत बनकटवा पंचायत के चम्पापुर मध्यविद्यालय के परिसर में पश्चिम चंपारण प्रशासन द्वारा लगाए गए सात निश्चय योजना प्रदर्शनी का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार की महत्वकांक्षी योजना पर तेजी से कार्य हो रहा है जिसके कारण सूबे का विकास हो रहा है। आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुसूचित जाति और जनजाति के उत्थान के लिए आवासीय विद्यालयों में पहले से ही अक्षय ऊर्जा की व्यवस्था है लेकिन आज से वैकल्पिक ऊर्जा के तौर पर सारे आवासीय विद्यालयों में जनरेटर की व्यवस्था की शरूआत की गई है। किसी भी वर्ग के आवासीय विद्यालयों में आज से वैकल्पिक ऊर्जा के लिए जनरेटर की व्यवस्था किया जाएगा और आने वाले दिनो में अक्षय ऊर्जा पर लोगो का निर्भरता बढ़ानी होगी क्योंकि कोयला से उत्पादित ऊर्जा भविष्य में सभी की आवश्यकता का पूर्ति नहीं कर सकता । इसलिए जनजागरूकता फैलाकर अक्षय ऊर्जा के विकास पर ध्यान देना होगा। उन्होंने चम्पारण में किसानों के विकास के लिए बनाये गये फीडर के तहत पांच किसानों का पंजीकरण कर शुभारम्भ किया और कहा कि 31 दिसंबर 2019 तक बिहार के सभी जिलो में इच्छुक किसानों को हर हाल में कनेक्शन दिया जायेगा। बिहार में घरेलू और किसानों के लिए दो अलग अलग फीडर बना दिया गया है। सुदूर जगहों पर जैसे वन क्षेत्र, पहाड़ी क्षेत्रों में जहाँ ऊर्जा का विकास नहीं हो सका है वहां अक्षय ऊर्जा के संसाधन से ही किसानों के सिंचाई के लिए विकास किया जाएगा और घरों के लिए भी यह व्यवस्था की जायेगी।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने चम्पापुर गांव में बने दो अक्षय ऊर्जा केंद्रों का निरीक्षण किया।एक अक्षय ऊर्जा केंद्र से पच्चीस घरों में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था है और एक केंद्र से बीस मेगावाट बिजली का उत्पादन क्षमता है। चम्पापुर में कुल 120 घर में विद्युतीकरण किया गया है मुख्यमंत्री ने कई घरों में व्यक्तिगत तौर पर घूसकर निरीक्षण किया।
थरुहट क्षेत्र में हो रहे विकास को लेकर उन्होंने बताया कि सरकार इस क्षेत्र को विकास के मुख्यधारा से जोड़ने के लिए वचनबद्ध है। मौके पर बाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सतीश चंद्र दुबे , रामनगर विधायक भागीरथी देवी ,पश्चिम चंपारण के जिला अधिकारी डॉक्टर निलेश रामचंद्र देवरे, बेतिया पुलिस अधीक्षक जयंत कांत, बगहा पुलिस अधीक्षक ,पश्चिम चंपारण जिला के सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सुशील शर्मा सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।