शिक्षा व पर्यावरण संरक्षण रूप में मनेगी जयंती व पुण्यतिथि
परवेज अख्तर/सिवान;

महाराजगंज (सिवान) : अनुमंडल मुख्यालय स्थित एएनयूएस महिला कॉलेज में सोमवार को भाजपा नेता जितेंद्र स्वामी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में महाराजगंज के दिवंगत सांसद उमाशंकर सिंह की जयंती व पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनाने का निर्णय लिया।मौके पर पूर्व मुखिया वीरेंद्र कुमार सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष श्यामदेव राय, प्रो. सुबोध कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख इम्तियाज अहमद, सरपंच राजकुमार सिंह आदि उपस्थित थे।