मढ़ौरा(सारण)।रविवार को मढ़ौरा के बिक्रमपुरपुर में महेंद्र तेजनारायण इंटर कॉलेज स्थित बड़ा खेल मैदान में क्रीडा भारती अनुमंडल संयोजक मढौरा मनोकामना सिंह की अध्यक्षता में 75 हजार करोड़ सूर्य नमस्कार संकल्प सत्र का उद्घाटन हुआ।जिसमें दर्जनों लोगों ने सूर्य नमस्कार प्रणायाम करते हुए कार्यक्रम में अपनी सहभागिता के लिए संकल्प प्रकट किया । इस मौके पर क्रीड़ा भारती के मढ़ौरा अनुमण्डल के संयोजक मनोकामना सिंह ने सूर्य नमस्कर संकल्प कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि आजादी के 75वां वर्षगांठ पर देश अमृत महोत्सव माना रहा है।उसी के तहत मढ़ौरा में भी 75 हजार करोड़ सूर्य नामास्कर के लक्ष्य के सहभागिता में अपनी क्रियाशीलता के लिए 01फरवरी 2022 से 07फरवरी 2022 तक प्रतिदिन 11सूर्य नामास्कर करने का लक्ष्य पूरा करने के लिए संकल्प लिया है। जिले में 7लाख सूर्य नामास्कर कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।वहीं योग प्रशिक्षक सुरेंद्र प्रसाद सिंह और महम्मद अली ने सूर्य नमस्कार प्रणायाम करा कर उसके लाभ के संबंध में लोगों को विस्तृत चर्चा कर जानकारी दी।इसी मौके पर क्रीड़ा भारती के प्रखंड इकाई के लिए संयोजक के पद पर प्रभाकर सिंह मोनू,गांव-बिक्रमपुर और सहसंयोजक के पद पर मनीष कुमार तिवारी, गांव-कोल्हुआ के मनोनयन की घोषणा की गई । उन्हें क्रीड़ा भारती के साथ ही फिलहाल चल रहे सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का संयोजक व सह संयोजक के दायित्व का भार भी सौंपा गया है।


सत्र उद्घाटन के मौके पर तेजनारायण सिंह सेवानिवृत्त शिक्षक, प्रमोद कुमार सिंह बीआरपी मढ़ौरा, सुरेंद्र प्रसाद सिंह सेवानिवृत्त बैंक कर्मी सह योग प्रशिक्षक, महम्मद अली योग प्रशिक्षक, अनिल ठाकुर, भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष मढ़ौरा, बीडीसी दीपक कुमार, रामकुमार सिंह,ल समाजसेवी, ब्रजेश सिंह घुटुक समाजसेवी समेत दर्जनों की संख्या में युवा उपस्थित थे।