मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के बहरौली अरना ग्रामीण सड़क पर सोमवार की सुबह एक अधेर शख्स का शव सड़क किनारे देख ग्रामीणों की सुचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान पदमौल गांव निवासी स्व बाबूलाल मांझी का 55 वर्षीय पुत्र देवनारायण मांझी के रूप में हुई।मृतक चांद बरवा गांव में ही रहकर ताड़ी छेने और बटाई पर खेती का काम करता था। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि मृतक रात्रि में घर जा रहा था कि अज्ञात अनियंत्रित वाहन ने टक्कर मार फरार हो गया जिसमें उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने दल बल के साथ पहुंच शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम में भेज दिया।मृतक बेहद ही गरीब परिवार से हैं और उसी की कमाई से परिवार का भरण-पोषण चलता है मृतक को तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। जिनका रो रो कर बुरा हाल है।