
राष्ट्रीय बजरंग दल का त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम सम्पन्न

कोपा/सारण -जलालपुर बाजार उच्च विद्यालय के प्रांगण मे राष्ट्रीय बजरंग दल का त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम हुआ लगभग दो सौ बजरंगी भाईयो ने दीक्षा ली जय श्री राम के नारे के बीच धर्म राष्ट्र एवम् समाज की रक्षा का व्रत लिया गया ।दीक्षा कार्यक्रम मे बतौर मुख्य वक्ता बोलते हुए राजेश्वर कुंवर ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के प्रति मेरे मन मे काफी सम्मान है किंतु जब सर्वोच्च न्यायालय यह कहते हुए मामले की सुनवाई टाल दे कि श्री राम मंदिर हमारी प्राथमिकता मे नही है तो हिंदू समाज की चिंता बढ जाती है ।बच्चे बच्चे से पूछा जाता है कि महम्मद साहब का जन्म कहा हुआ तो बताते है मक्का ।ईशा मसीह का जन्म कहा हुआ जबाब आता है यरूशलम किंतु हमारे देश का दुर्भाग्य है कि हमारे माननीय न्यायधीशों को पचास वर्ष से ज्यादा लग गए यह बताने मे कि श्री राम का जन्म स्थान कहा है ।जब माननीय न्यायाधीशो को अपनी बात कहने के लिए जनता के न्यायालय मे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जाना पड़ता है तो राष्ट्रीय बजरंग दल भी धर्म संसद के द्वारा जनता के बीच मे जा रहा है ।जनता के सहयोग से भव्य श्री राम मंदिर बनेगा ।सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि राम मंदिर पर अध्यादेश आया तो 2019 मे 405 नही तो 140 अध्यक्षता बाबा दामोदर दासजी महाराज सुरेन्द्र कुमार ओझाजी तारकेश्वर सिंह पूर्व मुखिया राहुल मेहता संचालन अभिषेक ने किया




Recent Comments