दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया-लौरिया मुख्य पथ पर शनिचरी ओपी क्षेत्र के जिनवलिया के समीप नरकटियागंज बीडीओ की सरकारी गाड़ी की ठोकर से बाइक सवार पति की मौत हो गई है। जबकि पत्नी व दो वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। मृतक की पहचान रामनगर थाना क्षेत्र के धोकराहां निवासी असफाक अंसारी के रूप में की गई है। घटना मंगलवार की देर शाम की है। घायल गर्भवती रूबैदा खातून की हालत चिंताजनक है। जानकारी के अनुसार सरकारी पद पर रहते हुए भी मानवता को शर्मसार करते हुए घायल गर्भवती की मदद करने के बदले चालक व गाड़ी पर सवार कर्मी फरार हो गए। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में भेज दी है। सिरिसिया ओपी प्रभारी पूर्णकांत समर्थ ने बताया कि दोनों वाहनों को जब्त कर थाना लाया गया है जब्त गाड़ी संख्या BR22P0902 है।जानकारी के अनुसार असफाक अपनी पत्नी व दो साल के बच्चे के साथ बाइक से ससुराल पूजहां आ रहा था।इसी दौरान जिनवलिया के समीप हादसा हो गया।




Recent Comments