ट्रैक्टर धीरे चलाने को बोलने पर मारपीट कर किया जख्मी

मढ़ौरा(सारण) :थाना क्षेत्र के सेन्दुआरी में दरवाजे से तेजी से ट्रैक्टर ले जाने से मना करने पर चालक ने मारपीट कर जख्मी कर दिया । मामले में जख्मी सेन्दुआरी निवासी प्रभुनाथ राय ने प्राथमिकी दर्ज कराया है जिसमें सुर्यभूषण राय, टुनटुन राय, मुनचुन राय, बलिराम राय, मनेजरी देवी, प्रभावति देवी को आरोपित किया है । प्राथमिकी में कहा कि सुर्यभूषण राय टैक्ट्रर तेजी से ले जा रहे थे । टैक्ट्रर तेजी से ले जाने पर मना किया तो सभी आरोपी मिलकर मारपीट कर जख्मी कर दिये । इस दौरान बचाने आयी उसकी पतोहू के साथ भी मारपीट कर जख्मी कर दिये ।