
पानापुर (सारण)सोमवार को स्थानीय सीओ रंधीर प्रसाद तथा थानाध्यक्ष मंकेश्वर महतो ने प्रखण्ड क्षेत्र के बसहियाॅ ढाला, डाकबंगला सारंगपुर, मथुरा धाम तथा बकवाॅ सहित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान सीओ ने बताया कि बसहियाॅ ढाला घाट तथा बकवाॅ पोखरा घाट अतिसंवेदनशील है।इन घाटों पर विशेष रूप से निगरानी रखी जायेगी।सभी घाटों के देखरेख के लिए दण्डाधिकारी की नियुक्ति की जा रही है।स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बात कर सीओ रंधीर प्रसाद ने सभी घाटों को सुरक्षित और सुगम बनाने की अपील की है।इन घाटों पर बैरिकेटिग कराने की भी सलाह स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दी गई ।




Recent Comments