मैरवा ।सारण जिले के मशरक प्रखंड स्थित चान्दबरवाँ गाँव में बिहार राज्य हैंडबॉल संघ द्वारा आयोजित 7वीं बिहार राज्य सब जुनीयर बालिका हैंडबॉल चैम्पियनशिप में सिवान की बेटियों द्वारा सारण को 9-3से हराकर चैम्पियन बन कर मैरवा लौटने पर हिमेश्वर खेल विकास केंद्र लक्ष्मीपुर में मुरियारी पंचायत के मुखिया अजय भास्कर चौहान एवं जिला हैंडबॉल सचिव संजय पाठक तथा ग्रामीणो द्वारा फुल माला,एवं खेल किट प्रदान कर भव्य स्वागत किया गया ।विदित हो कि यह राज्य चैम्पियनशिप 23 से 24 जनवरी तक सारण जिला हैंडबॉल संघ द्वारा आयोजित किया गया ।सिवान की बेटियाँ अपने लीग मैच में नवादा को 6-1से,जहानबाद को 13-0,भोजपुर को 12-1से हराकर सेमीफाइनल में पटना को 9-1से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था ।इस प्रतियोगिता के बेस्ट प्लेयर का खिताब रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की काजल कुमारी को सारण के आरक्षी अधीक्षक ने प्रदान किया ।इस अवसर पर मुखिया अजय भास्कर चौहान ने कहा कि हमारे पंचायत कि बेटियाँ हमारी गौरव हैं जो जिला के साथ -साथ राज्य एवं देश का नाम रौशन कर रही है ।मुखिया अजय चौहान ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की बेटियों को हर सम्भव मदद किया जायेगा । सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए हिमेश्वर ह्यूमन स्पोर्टस एण्ड एजूकेशनल वेल्फेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष संगीता देवी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा की हमारी बेटियाँ हमारी गौरव है तथा सरकार की महत्वकांक्षी योजना बेटी पढ़ाओ और बेटी खेलाओ कार्यक्रम पर कार्य कर रही है ।सिवान जिला हैंडबॉल संघ के सचिव संजय पाठक ने बताया की इस प्रतियोगीता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर बिहार टिम का गठन होगा जो राष्ट्रीय प्रतियोगीता में भाग लेगी ।यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता मार्च में होना । इन बेटियों को विजेता बनने पर जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष ईष्ट देव तिवारी,पूर्व जिलाध्यक्ष अरूण कुमार गुप्ता काशीनाथ मिश्रा,सुनील कुमार दुबे,रमेश कुमार सिंह,मुनिब अंसारी,सिवान आई एम ए के अध्यक्ष डॉ शशिभूषण सिन्हा,सचिव डॉ शरद चौधरी,डॉ रामाजी चौधरी,डॉ रामेकबाल गुप्ता,रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के मुख्य संरक्षक डॉ आर एन ओझा,डॉ संगीता चौधरी,डॉ रीता सिनहा,डॉ अनील सिंह सहित कई अन्य लोगों ने बधाई एवम शुभकामनायें दी है ।