रेल इंजन फैक्ट्री से 40 हजार का कवर जाली चोरी

मढ़ौरा(सारण) : रेल डीजल इंजन कारखाना ताल पुरैना से बीते दिनों चोरों ने 20 ड्रेन कवर जाली की चोरी कर ली । एक जाली का वजन करीब 50 किलों, किमत दो हजार रुपया बताया गया है । मामले में निर्माण कम्पनी जीई लोकोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड के सिक्योरिटी मैनेजर देवाशीष बनर्जी ने एक प्राथमिकी दर्ज कर अज्ञात को आरोपित किया है । पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कारवाई शुरु कर दी है चोरी की घटना 9,10 जनवरी की रात की बतायी गयी है ।