दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

जिला मुख्यालय की पुलिस ने गुप्त सूचना की गई छापामारी में में 12 किलोग्राम चरस बरामद किया। इसकी पुष्टि करते हुए बेतिया पुलिस अधीक्षक जयन्त कान्त ने बताया कि गुप्त सूचना पर मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तस्करों पर कार्रवाई करते हुए तस्कर को दबोचा गया। पुलिस को मिली सूचना के मद्देनजर बेतिया सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार रावत के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसमे शामिल सदस्योंने कार्रवाई करते हुए, पथरीघाट बेतिया नगर से गज नंबर-2 घसियार पट्टी निवासी मोहम्मद सरफराज पिता मोहम्मद बिजली व पुरानी गुदरी निवासी अनिल जायसवाल पिता रामचंद्र प्रसाद जयसवाल को पुलिस हिरासत में लेते हुए 12 किलो चरस बरामद किया। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की कार्रवाई जारी है तथा उनके सहयोगी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पंकज कुमार रावत की टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए एसपी जयन्त कान्त ने उन्हें पुरस्कृत करने का ऐलान किया हैI इस बावत आयोजित पत्रकार सम्मलेन में एएसपी अभियान शिव कुमार राव, डीएसपी हेडक्वार्टर, नगर थानाध्यक्ष व अन्य उपस्थित रहे।