दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-युवा जागरण मंच द्वारा लिए निर्णय के आधार पर मंच के सचिव मनीष कस्यप लड़ेंगे पश्चिम चम्पारण लोकसभा से चुनाव। युवा जागरण मंच के अध्यक्ष दिपेश सिंह चाणक्य की भुमिका में। ज्ञात हो कि महनवा (मझौलिया) निवासी सैनिक उदित कुमार तिवारी के पुत्र मनीष कश्यप पेशे से सिविल इंजीनियर हैं लेकिन इंजिनियरिंग से ज्यादा राष्ट्रवादी कार्यों में व्यस्त होने के कारण मनिष ने कुछ महीने पहले नौकरी छोड़ दी और देश को समर्पित हो गए। पश्चिम चम्पारण के विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ, तथा युवाओं के उत्थान में तत्परता के दरमियान बेतिया के महारानी जानकी कुंवर कॉलेज में स्थित अंग्रेज शासक एडवर्ड सप्तम की मूर्ति तोड़ने तथा पटना के ल्हासा बाजार में पाकिस्तान समर्थन की भनक पर कश्मीरी दुकानदारों की पिटाई करने के कारण जेल भी जाना पड़ा। मनिष ने कहा कि प्रमुख रूप से हमारा एजेंडा शिक्षा,चिकित्सा, विकास कार्यों में व्याप्त अनियमितिता में सुधार तथा गरीबों को बेतिया राज के जमीन पर किराया नामा के साथ बसाना है।मंच के बैठक में उपस्थित सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने भी अपनी मंजूरी दी जिसमे छात्र संघ के अध्यक्ष रोहित मिश्रा, मुकेश सिंह, चंदन उपाध्याय, विक्की सिंह, दीपक कुमार, संतोष वाजपेई, बैद्यनाथ प्रसाद इत्यादि उपस्थित रहे।




Recent Comments