दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

बेतिया स्थित हरिवाटिका वसंत विहार के पास कई वर्षो से जाम नाले की सफाई कराई गई। सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि शहर के मुख्य नालो का पानी हरिवाटिका होते हुए, उन्ही नालो के माध्यम से निकलता है, बरसात से पूर्व सभी मुख्य नालो को साफ कराने का निश्चय लिया गया है और प्रतिदिन उसी काम मे लगी हूँ, अगर शहर के नागरिकों का साथ मिलता रहा तो काफी हद तक बरसात के पूर्व जलजमाव की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। स्थानीय लोगो ने गरिमा सिकारिया के कार्यों की सराहना करते हुए, बताया कि इन नालो के अंदर काफी पेड़ पौधे जम गए हैं, पिछले 10 साल में ये नाले कभी साफ नही हुए है। उसकी सफाई हो रही है तो निः संदेह सराहनीय कार्य हैI