विजय कुमार शर्मा प,च,बिहारपश्चिम चंपारण जिला के बगहा नगर के प्लस 2 प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय बगहा एक की इंटरमीडिएट वाणिज्य संकाय की छात्रा श्रेया कुमारी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को चरितार्थ करते हुए इंटरमीडिएट वाणिज्य संकाय में 93.8% फ़ीसदी अंक प्राप्त कर लड़को को कड़ी टक्कर देते हुए एक नई मिसाल कायम की है।और अपने शहर और अपने विद्यालय के साथ-साथ बिहार राज्य और अपने माता-पिता का नाम रोशन करने का किया है।इसकी पुष्टि करते हुए विद्यालय की प्राचार्य सरोज कुमारी ने बतायी कि शुरू से ही श्रेया अव्वल रही और अपनी सच्ची लगन और कड़ी मेहनत के फलस्वरुप इस मुकाम को हासिल किया है।बगहा का नाम रौशन करते हुए विद्यालय एवम् हम सभी का सबक़ा भी नाम रौशन की हैं श्रेया।बगहा नगर स्थित गांधीनगर निवासी नवल किशोर पांडेय अधिवक्ता पिता पुत्री श्रेया कुमारी ने बगहा का नाम रौशन किया।और साथ ही बिहार का नाम भी रौशन किया हैं।श्रेया ने वाणिज्य संकाय से पूरे बिहार में तीसरा स्थान लाकर बगहा पश्चिमी चंपारण का नाम रौशन किया हैं।बगहा शहर और जिले के नाम को बुलंदियों पर पहुँचाया हैं बगहा वासियों को अपनी बेटी पर गर्व हैं।श्रेया के माता पिता भाई बहन इस बड़ी उपलब्धी पर काफी खुश दिखाई दिए।वही श्रेया के माता पिता का कहना हैं कि आज मुझे गर्व हो रहा हैं कि मेरी बेटी पूरे बिहार तीसरा स्थान प्राप्त की हैं।माता पिता का कहना है कि हमने अपनी दोनों बेटियों को बेटे की तरह माना हैं।जैसे मेरा बेटा हैं हमेशा अपनी बेटियों को शिक्षा से लेकर हर क्षेत्र में मार्गदर्शन दिया हैं।और वही भाई बहन ने उम्मीद जताई कि हमारी बहन एक दिन अच्छा मुकाम को हासिल करेंगी।वही श्रेया कुमारी ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता भाई बहन और अपने विद्यालय शिक्षको एवं कोचिंग के शिक्षकों इसका बड़ा श्रेय दिया है।श्रेया ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वह रोज 10 से 11 घंटे नियमित पढ़ाई करती थी।श्रेया ने बतायी कि इंटरमीडिएट के बाद मुझे सीए की तैयारी करनी है और सीए बनकर देश की सेवा भी करनी हैं।वही श्रेया ने पूरे बिहार राज्य में बगहा से वाणिज्य संकाय से तीसरा स्थान प्राप्त की हैं।