दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
बसवरिया में देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
बेतिया : नगर पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार की सुबह शहर के बसवरिया मोहल्ले में छापेमारी कर शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि मामले में बसवरिया निवासी रविंद्र राम को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से भारी मात्रा में देसी शराब जब्त की गई है। बताया जाता है कि उत्पाद विभाग और पुलिस की टीम अहले सुबह बसवरिया में छापेमारी की। छापेमारी को लेकर बसवरिया इलाके में अफरा तफरी मच गया। इसी दौरान एक धंधेबाज पुलिस के हत्थे चढ़ गया।




Recent Comments