दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
मंत्री को मैनाटांड़ थानाघ्यक्ष पर अमीत हत्या कांड में निर्दोष लोगों को फंसाने को ले ग्रामीणों ने दिया आवेदन
सिकटा।मैनाटांड़ थानाध्यक्ष पर बच्चे के अपहरण का केस दर्ज नहीं करने को लेकर हुई हत्या व निर्दोष लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के मामले में मैनाटांड़ प्रखंड के पिपरा संतपुर गांव के ग्रामीणों ने पटेल जयंती समारोह में पहुंचे सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। पिपरा संतपुर गांव के सिकंदर प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, मुखिया पति शेषनाथ प्रसाद, अमरेश पटेल, रामाशीष गिरी, बृजेश कुमार, रंजीत कुमार ने मंत्री श्री कुमार को दिये आवेदन में कहा है कि मैनाटांड़ थाना कांड संख्या- 122/18 में थानाध्यक्ष द्वारा अपहरण की आवेदन के बजाय गुमशुदगी का आवेदन लिखवा कर लेकर निश्चिंत हो गये। जिसके कारण अमीत कुमार की हत्या हो गयी। जिसका नर-कंकाल एक नवंबर को बगल के दूसरे गांव की कुछ महिलाओं की सूचना पर पुलिस ने बरामद की। इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष की लापरवाही एक दैनिक अखबार में दो नवंबर को प्रकाशित हुआ था । जिसकी छाया प्रति आवेदकों ने मंत्री को सौंपा है। साथ ही ग्रामीणों ने आवेदन में बताया है कि थानाध्यक्ष की दैनिक डायरी में बीते 20 अक्टूबर को अंकित है कि 20 अक्टूबर को फिरौती मांग की जानकारी दी गई। फिरौती राशि को 2 दिन बाद जगह बताने के पश्चात लेनी थी। किंतु सूचना पाने के बाद भी थानाध्यक्ष द्वारा न अपहरण का केस दर्ज किया गया। और ना हीं बच्चे को ढूंढने का प्रयास किया गया। जिसके फलस्वरूप नर कंकाल बरामद होने के पश्चात कई गांव के लोगों ने थानाध्यक्ष पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए वरीय पदाधिकारियों को बुलाने की मांग किया था। इन बातों को सुनकर थानाध्यक्ष अपनी सरकारी जीप से तेज रफ्तार में जाने लगे। वहीं उनके द्वारा साथ लाई गई दूसरी बोलेरो से सरकारी जीप टकरा गई। जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त होकर रुक गई। तत्पश्चात उपस्थित लोग थानाध्यक्ष को रोक लिए। इस दौरान उन्हीं में से कुछ लोगों ने बाकी लोगों को समझाकर शांत करा देने पर थानाध्यक्ष चले गये। किंतु अपनी लापरवाही छुपाने के आक्रोश में उन्होंने निर्दोष लोगों के विरुद्ध कांड संख्या -125/18 दर्ज कर दिया । उक्त मामले को लेकर ग्रामीणों ने ग्रामीण मंत्री से अपने स्तर से जांच करा, न्याय दिलाने की मांग किया है।




Recent Comments