फल के दुकान में घुसा ट्रक,हजारों की क्षति
तरैया/सारण।05.10.2018
बाजार स्थित जिला परिषद के भवन में संचालित फल दुकान में रविवार की रात्री एक ट्रक घुस गया।जिससे दुकानदार को हजारों रुपये की क्षति हुई है।दुकानदार उमेश साह ने बताया कि वह रविवार की रात्री दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था।तभी तरैया-मढ़ौरा मुख्य सड़क एसएच 73 पर मसरख की ओर से एलपीजी गैस लादे हुए एक ट्रक तेजी से आयी और दुकान में ही घुस गयी।जिस कारण लकड़ी का चौकी और उस पर रखे फलों की पेटी टूट गयी जिससे सारे फल सड़क पर बिखर गये।जिस कारण लगभग बीस हजार रुपये की क्षति हुई है।दुकानदार के शोर मचाने पर दुकान में ठोकर मारकर भाग रहे ट्रक को ग्रामीणों ने खदेड़ने लगा।जिससे ट्रक चालक पचभिण्डा पेट्रोल पम्प के सामने गाड़ी खड़ी कर फरार हो गया।दुकानदार ने बताया कि ट्रक चालक नशे की हालत में था जिस कारण ट्रक दुकान में घुस गया।घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुँचकर ट्रक को जप्त कर लिया है।और मामले की अनुसंधान कर रही है।




Recent Comments