दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
आज दिनांक 30/09/2018 को मदर लालपरी गुप्ता हैंडीकैप्ड फाउंडेशन, ईलमराम चौक,पश्चिम चम्पारण, बेतिया के प्रधान कार्यालय के सभागार में ज़िले के दिव्यांगजन के जीवन में सुधार करने हेतु दिव्यांगजन एकता सम्मलेन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें जिले के दिव्यांग जन को मिलने वाली दिव्यांग पेंशन 400 रुपया मासिक मिलता है जो बहुत कम है।जो सभी दिव्यांगजन के साथ खेलवाड़ हो रहा है।चार सौ रुपया मासिक का मतलब हुआ कि एक दिव्यांग की एक दिन की जरुरत तेरह रूपए मात्रा है ।जो दिव्यांगजनो का जीवन से खेलना हुआ।इसलिये ज़िले के सभी दिव्यांग गोलबंद होने की तैयारी कर रहे है कि अपनी जीवन के सभी मांगो को सरकार के ससमक्ष रखा जाये।
भारत सरकार द्वारा जारी यू, डी ई डी कार्ड का पंजीयन किया गया।
उपस्तित सदस्य सचिव अमित कुमार गुप्ता, अध्य्क्ष संतोष कुमार, दिव्यांग छात्र नेता कामेश्वर कुमार, सुधीर, मुन्तज़िर, इरसाद, संतोष कुमार, नवल जी, मनोरंजन गुप्ता,राशु कुमारी, रश्मि कुमारी, संजय बर्णवाल, दिनेश कुमार, निर्भय कुमार, और अन्य समाजसेवी गण उपस्थित हुए।