दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बकुलहर मठ के पर्चाधारियों को जिला प्रशासन जमीन पर कब्जा दे ।
पर्चाधारियों पर से झूठे मुकदमें वापस ले ।
पश्चिम चम्पारण जिला किसान सभा ने 3-4 और 5 अक्टूबर को जिला पदाधिकारी के समक्ष बेतिया में तीन दिवसीय धरना देगा ।
धरना को बिहार राज्य किसान सभा के अध्यक्ष का.ललन चौधरी तथा संयुक्त मंत्री का.प्रभुराज नारायण राव सम्बोधित करेंगे।
पश्चिम चम्पारण जिला किसान सभा के अध्यक्ष रामा यादव ,सचिव चांदसी प्रसाद यादव ने कहा है कि बकुलहर मठ की जमीन पर 398 पर्चाधारियों को पर्चा दिया गया ।जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए ऑपरेशन दखल दहानी अभियान सरकार द्वारा चलाया गया ।लेकिन जमीन पर कब्जा नहीं दी गयी ।जिला पदाधिकारी द्वारा लगातार आश्वासन दिया जाता रहा ।लेकिन जमीन पर कब्जा नहीं मिला ,बल्कि दलित वर्ग के पर्चाधारियों और महिलाओं पर झूठा मुकदमा कर गरीबों को धमकाया जा रहा है ।
अगर जमीन पर कब्जा नहीं मिला तो सभी पर्चाधारीअपने अपने जमीन को जोतेगें।