अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ भारत जिला इकाई पश्चिम चंपारण के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्रीमती सुरैया साहब की अध्यक्षता में महिला दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया जो विभिन्न प्रखंडों अनुमंडल लोगों से आई थी इस अवसर पर श्रीमती साहब ने महिलाओं से इस दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला साथ ही महिलाओं को उनके कर्तव्य तथा उन पर होने वाले पर ध्यान आकृष्ट कराया महिला उत्पीड़न महिला अधिकार महिला संरक्षण आरक्षण को लागू करने पर बल दिया लोक सभा राज्य सभा विधान सभा विधान परिषद में 33% महिला आरक्षण को लागू करने की वकालत की सेना में महिलाओं की भर्ती महिला सशक्तिकरण की दिशा में अग्रसर कार्रवाई करने हेतु अपनी मांगों को रखा महिलाओं की आर्थिक सामाजिक शैक्षणिक विकास कार्यक्रमों को लागू करने की मांग की अपने अध्यक्षीय भाषण में महिलाओं को जागृत करने की विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की इस बैठक में आशा कुमारी पूनम कुमारी ललिता देवी चिंता देवी राधा देवी सुनीता कुमारी सुनीता कुमारी आदि महिलाएं उपस्थित थी इसके अलावा इस अवसर पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजन किया गया.