परवेज अख्तर /सिवान
दरौंदा. दरौंदा-महाराजगंज रेलखंड पर सिरसांव गांव के समीप गुरुवार को ट्रेन से कटकर एक 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई. जिसमें पुलिस ने बरामद शव की शिनाख्त कर ली है. थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र निवासी कल्याणपुर गांव के रहने वाले शिवशंकर बीन के पुत्र महादेव बीन के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था.




Recent Comments