सारण :अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोनपुर इकाई की  बैठक हुआ सम्पन्न
#बैठक में आगामी 22 दिसंबर 2017 से 25 दिसंबर 2017 तक होने वाले प्रांतीय अधिवेशन पर किया चर्चा

सोनपुर 
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोनपुर इकाई की एक बैठक रविवार को स्थानीय कार्यालय गौतम चौक पर सम्पन्न हुआ। बैठक में आगामी 22 दिसंबर 2017 से 25 दिसंबर 2017 तक होने वाले प्रांतीय अधिवेशन पर चर्चा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रान्त कार्यकारणी सदस्य आशुतोष कुमार रितेश ने बताया कि बिहार के नवादा में आयोजित होने वाले त्रिदिवशिय अधिवेशन में कई राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी एवं शिक्षाविद उपस्थित रहेंगे, जहाँ बिहार की वर्तमान शैक्षणिक एवं सामाजिक स्थिति संबंधित प्रस्ताव पारित किया जाएगा। इस  अधिवेशन में पूरे बिहार से लगभग 10 हजार छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक कार्यकर्ता सम्मलित होंगे, जिसमे सोनपुर इकाई से भी दर्जनों कार्यकर्ता भाग लेंगे। बैठक में आगामी 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती से 23 जनवरी सुभाष चन्द्र बोस जयंती तक युवा सप्ताह में विभिन्न कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया। 
बैठक के अंत मे नवादा में होने वाले प्रान्त अधिवेशन का पोस्टर का विमोचन सोनपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से बिहार प्रान्त कार्यकारणी सदस्य आकाश कुमार मोदी, नगर मंत्री यशवंत कुमार, नगर सह मंत्री परमवीर कुमार गौतम, अनिमेश कुमार, केतन कुमार, महाविद्यालय अध्यक्ष निशांत गौतम, संदीप कुमार, आनंद कुमार, राजीव कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।