दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

इसमें बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से पढ़ाया जाएगा। ये बातें संत आग्नेस कन्या उच्च विद्यालय चुहड़ी में डीडीसी रविन्द्र नाथ प्रसाद सिंह ने स्मार्ट क्लासेज के उद्घाटन पर कही। इससे पूर्व स्मार्ट क्लास का उद्घाटन डीडीसी रविन्द्र नाथ प्रसाद सिंह, डीपीओ संजीव कुमार, चनपटिया प्रमुख वीरेंद्र मांझी, विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर निलीमा, विद्यालय के सचिव फादर तोबियात, राज्य साधनसेवी, मेरी एडलीन, मुखिया संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर की गई। डीपीओ संजीव कुमार ने कहा कि छात्रों में शिक्षा में सुधार लाने के लिए इस योजना को लाया गया है। छात्र शिक्षण के दौरान स्मार्ट क्लास में प्रोजेक्टर के माध्यम से विषय वस्तु को आसानी से समझ सकें। साथ ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी बेहतर ढंग से मिले। सभी विषयों की जानकारी बच्चों को ध्वनि व वीडियो के माध्यम से दी जायेगी। सरकारी स्कूलों में मंद बुद्धि के छात्र जो कक्षा में अंतिम बेंच पर बैठते हैं, वैसे बच्चों को भी इसका पूरा लाभ देगी। जिससे परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत प्राप्त हो सकें।चनपटिया प्रमुख वीरेन्द्र मांझी ने कहा कि स्मार्ट क्लास सरकार की अनूठी पहल है। इसके माध्यम से अब ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राएं भी ज्ञान विज्ञान के विभिन्न पहलुओं से परिचित होंगे। विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर नीलिमा ने इस अवसर पर छात्राओं को स्मार्ट क्लास के द्वारा समुचित लाभ उठाने का आह्वान किया। वही मेरी एडलीन ने छात्राओं से स्मार्ट क्लासेज के माध्यम से अपनी प्रतिभा निखारने की सलाह दी। सिस्टर सुधा, मिस प्रिंसी रोबर्ट, मिस पिंकी, भागेश्वर सर, अभिषेक कुमार, नितिन सर, रवि सर कार्यक्रम में भाग लिए।