विवेक कुमार की रिपोर्ट:-
चनपटिया : नगर के पकड़िहार वार्ड संख्या 14 निवासी अजीत कुमार शुक्ला को एक युवक ने एटीएम कार्ड बदल कर करीब 67 हजार रुपये का चूना लगा दिया।करीब 4 दिन पुराना मामला शनिवार को खुला तो कार्डधारक के होश ही उड़ गए।बैंक से जांच के बाद पीड़ित ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की है।स्टेट बैंक की टिकुलिया शाखा में उनका खाता है।बकौल अजीत, 31जुलाई को वह एसबीआई के टिकुलिया स्थित एटीएम की केबिन में पहुंचे और कुछ हजार रुपये एटीएम से निकाले।उस वक्त एक अन्य युवक वहां मौजूद था।किसी तरह उसने अजीत का एटीएम कार्ड बदल लिया।उनका कार्ड हथिया कर कोई और कार्ड वह अजीत को थमा दिया।एटीएम कार्ड बदलकर की गई धोखाधड़ी का अहसास अजीत को उस वक्त हुआ जब चौथे दिन उन्होंने जेब में दूसरा कार्ड देखा।बैंक जाकर अपने खाते के बारें में जानकारी की तो रकम कम थी।बैंक प्रबंधक से शिकायत की तो जांच में पता चला कि अजीत के 67 हजार रु़पये खाते से निकाले गए हैं।




Recent Comments