
बीडीओ ने फिता काटकर किया जलमिनार का उद्घाटन
अमनौर /सारण – प्रखंड के अपहर पंचायत अन्तर्गत अपहर गांव वार्ड संख्या छः में जल नल योजना के तहत लाखों रुपये की लागत से नव निर्मित जलमिनार का उद्घाटन अमनौर बीडीओ विभु विवेक ने फिता काटकर किया. बुधवार को उद्धाटन के दौरान बीडीओ विभु विवेक ने बताया कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत इस नल-जल हेतु नवनिर्मित जलमिनार के शुभारंभ होने के बाद अब ग्रामीणों को हर घर में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति होगी. अब गांव के लोगों को सरकार के इस योजना का लाभ मिलेगा. उन्होंने सरकार द्वारा चलाए जा रहे महत्वकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी लोगों को दिया. उक्त मौके पर मुख्य रूप से जीपीएस सुद्धिष्ट राम, मुखिया प्रतिनिधि विजय मांझी, वार्ड सदस्या मीरा देवी, उप मुखिया सुनील राय, आनंद किशोर वर्मा, मनोज राय, वार्ड सचिव अरुण बैठा आदि लोग उपस्थित थे.




Recent Comments