
तरैया (सारण) :
छठ पुजा के अवसर पर माधोपुर पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने आस्था की बड़ी मिशाल पेश की है।मुखिया ने अपने पंचायत के सभी गांव जिसमें सगुनी,जिमदाहा,अरदेवा, राजवाड़ा,माधोपुर छोटा,माधोपुर बड़ा, शामपुर आदि गाँवो में घर-घर भ्रमण कर छठव्रतियों के बीच छठ पूजन सामग्री वितरित किया।मुखिया ने बताया कि लगभग पच्चीस सौ छठव्रतियों को नारियल,गमछा, अगरबती,माचिस,धोती,साड़ी व अन्य आवश्यक सामग्री दिया गया।मुखिया ने कहा कि विरतण कार्य मेरे द्वारा लगभग सात वर्षों से किया जा रहा है।इस वर्ष वितरण कई दिनों से चल रहा है।जो गुरुवार को सम्पन्न हो गया।अन्य पड़ोसी पंचायत के गाँवो के लोग जो जरूरतमंद है।उन्हें भी पूजन सामग्री दिया गया।उक्त मौके पर मनी कुमार,बबलू सिंह,मिथलेश सिंह,सुदीश कुमार राय,भानु सिंह,अमित सिंह,अरविंद सिंह सहित अन्य मौजूद थे।




Recent Comments