
सारण/मढ़ौरा Iनगर क्षेत्र के वार्ड नम्बर छह अम्बेदकर रोड मईयां स्थान पर अखंड अष्टयाम के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गयी । कलश यात्रा में सैकड़ो ग्रामीण महिला, पुरुष के साथ मुखिया प्रतिनिधि अभिषेक राय उर्फ जुगनू राय, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजू साह, शंभू महतों शामिल रहे । 1001 कलश के साथ युवती, महिला, पुरुष की निकली कलश यात्रा नगर भ्रमण करते हुए प्रशिद्ध शिल्हौड़ी शिव मंदिर पहुंची। जहा स्थित पवित्र पोखर से मंत्रोच्चार के बीच जलभरी की गयी । जलभरी उपरांत कलश यात्रा वापस अम्बेदकर रोड मईयां स्थान पहुंची। कलश यात्रा मे हाथी, घोड़ा, ऊंट के साथ बैंड बाजा भी शामिल रही जो कलश यात्रा को भव्यता प्रदान करती रही। कलश यात्रा में अध्यक्ष जगरनाथ प्रसाद, सचिव अखिलेश प्रसाद, विजय प्रसाद, रामबाबू प्रसाद, कोषाध्यक्ष लालबाबू पटेल, अशोक विंद, अजय तिवारी, वीरेंद्र महतो, अनिल महतों, राजेश कुमार पटेल, रामजी महतो, रामनाथ महतो, अशर्फी महतों, सूबेदार बिंद, कैलाश बिंद, अशर्फी बिंद, कुंदन बिंद, नागेश्वर बिंद, छठी लाल, मुकेश सिंह सहित अन्य शामिल थे ।




Recent Comments