बेतिया – गौनाहा:– *हरपुर मे निलगाय के बच्चे को गोली मार किया जख्मी*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
✍ सुचना पर पहुची गौनाहा थाना व वन विभाग की टीम ।
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* गौनाहा थाना के हरपुर पिपरा गांव के सरेह में एक नील गाय के बच्चे को कुछ असमाजिक तत्त्व के लोगो ने गोली मार कर धायल कर दिया है । इसकी जानकारी देने पर वन विभाग व गौनाहा थाना की टीम घटना स्थल पर पहुंच कर धायल नीलगाय के बच्चे का इलाज करा रही है । नील गाय के बच्चे को तीन गोली मारी गई है। घायल नीलगाय के अगले हिस्से पिछले हिस्से व गर्दन पर गोली मारी गई है। वही हरपुर गांव के लोगो के सुचना देने पर वन विभाग व गौनाहा थाना की टीम नीलगाय की लाकर इलाज करा रहे हैं।
ग्रामीण इसकी सूचना पर पहुंची वन विभाग व गौनाहा थाना की टीम ने बताया कि नीलगाय के बच्चे को हत्या करने की नियत से गोली मारी गई है । जाँच की जा रही है । गोली मारने वाले लोगो को बख्शा नही जाऐगा ।




Recent Comments