अवतार नगर मे 40 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज धराया
बाइक से ट्यूब मे भरकर ले जा रहा था सप्लाई के लिए-:
डोरीगंज (सारण):
“””””””””””
अवतार नगर थानाक्षेत्र के झौवा गाँव के समीप ट्रक के टयूब मे छुपाकर बाईक से लेकर जा रहा एक सप्लायर का पीछा कर स्थानीय पुलिस ने 40 ली0 देशी शराब के साथ मौके से सप्लायर को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया सप्लायर अवतारनगर थानाक्षेत्र के झौवा गाँव निवासी आफताब आलम बताया जाता है जो पीछा करती पुलिस को देख भागते हुए एक दूसरे बाईक से जा टकराया तभी पीछा करती हुई पुलिस ने उसे धर दबोचा पुलिस के अनुसार वह मामूली तौर पर जख्मी भी हो गया था जिसे पुलिस अभिरक्षा मे प्राथमिक उपचार के बाद जेल भेज दिया गया ।
वही पुलिस की पूछताछ मे उसने खुद को एक सप्लायर बताया जो एक जगह से दूसरे जगह शराब की डिलीवरी का काम करता था उसके मुताबिक इसका मुख्य धंधेबाज झौवा निवासी राहुल राय व सरपंच पुत्र विकास राय है जिनके लिए वह काम करता है जिसका खुलासा उसने पुलिस को दिए गए अपने ब्यान मे किया है ।
पुलिस सूत्रो के मुताबिक आरोपित किए गए विकास राय व राहुल राय दोनो छ: माह पुर्व शराब की ही छापेमारी के दौरान पुलिस प्रशासन पर हमला किए जाने के भी आरोपी है साथ ही इन लोगों पर आधा दर्जन अन्य मामले भी दर्ज है ।
थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि आफताब की गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर आरोपित राहुल व विकास राय की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।




Recent Comments