सारण :मढ़ौरा गढ़ देवी मंदिर में निशुल्क नेत्र जांच शिविर में परामर्श के साथ दवा और चश्मा भी निशुल्क हुआ वितरण

 
मढ़ौरा
 प्रखंड के गढ़ देवी मंदिर के प्रांगण में सोमवार को महर्षि श्रीधर बाबा नयन ज्योति अस्पताल सराय बॉक्स द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आंखों के समस्याओं से जूझ रहे मरीजों की  जांच की गई एवं परामर्श दी गई व दवा व चश्मा का फ्री में वितरण किया गया। मौके पर सैकड़ों महिला व पुरुषों का जांच की गई जिसमें चयनित मोतियाबिंद के मरीजों का ऑपरेशन 9 दिसंबर को सराय बॉक्स स्थित अस्पताल में निशुल्क में किया जाएगा। मौके पर डॉ बृज मोहन चौधरी प्रो जवाहर प्रसाद राय दीपक यादव कुश कुमार अजीत कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।