
प्रथम बिहार महिला फुटबॉल क्लब लीग चैम्पियन बन लौटी रानी लक्ष्मीबाई फुटबॉल एकेडमी की बेटियों का आई एम ए सिवान के पदाधिकारियो ने मैरवा पहुँच भव्य स्वागत किया ।
मैरवा(सिवान) । बिहार राज्य फुटबॉल संघ द्वारा मुजफ्फरपुर जिले के पुलिस लाइन में 14 मार्च 2021 से 25 मार्च 2021 तक आयोजित प्रथम बिहार राज महिला क्लब फुटबॉल लीग का आयोजन किया गया जिसमें राज्य की पांच महत्वपूर्ण प्रतिष्ठित क्लबों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जहां आर डी पी एस मोतिहारी, शीर्ष बिहार फुटबॉल क्लब मोतिहारी, इंदिरा गांधी महिला फुटबॉल क्लब मुजफ्फरपुर ,प्रीमीयर फुटबॉल एकेडमी पटना ,ने अंतर राज्य खिलाड़ियों के साथ-साथ बिहार के बेहतरीन खिलाड़ियों को लेकर के प्रतियोगिता में उतरी वही रानी लक्ष्मीबाई महिला फुटबॉल एकेडमी अपनी खुद की बेटियों के साथ चैंपियनशिप में भाग लिया और प्रथम क्लब लीग का चैंपियन बन एक इतिहास लिख दिया । बेटियों के चैंपियन होकर के मैरवा लौटने पर आई एम ए सिवान के अध्यक्ष डॉ शशि भूषण सिन्हा ,सचिव डॉ शरद चौधरी, वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर रामा जी चौधरी, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनिल कुमार सिंह, सर्जन अशोक राय सहित कई लोगों ने रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी पहुंचकर इन बेटियों को फूल मालाओं,अंग वस्त्र एवं मिठाइयां खिलाकर के स्वागत किया। वही इन पदाधिकारियों का हिमेश्वर ह्युमन स्पोर्ट्स एंड एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष हेमंत कुमार पाठक द्वारा अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर आई एम ए सिवान के अध्यक्ष डॉ शशि भूषण सिन्हा ने रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी की बेटियों के लिए एक सुसज्जित जिम का सौगात दिया। उन्होंने बताया कि जिम के लिए जल्द ही शिलान्यास कार्यक्रम कर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस अवसर पर रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के संस्थापक संजय पाठक सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित रहे।




Recent Comments