बेतिया – गौनाहा:– *शांति समिति की बैठक संपन्न*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* मटियरिया थाना परिसर में थानाक्षेत्र के सभी गांवों के वूद्धजीवी लोगो का एक बैठक किया गया । जिसमें शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाने पर चर्चा किया गया । सभी पक्षो के लोगो ने अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार सिन्हा और थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार यादव के सामने सहमति जतायी कि होली में हम किसी भी हाल में सामाजिक सौहार्द को खराब होने नहीं देंगे । लोगों ने युवा पीढ़ी को नशा से बाहर आ जाने पर विवाद की स्थिति में कमी आई है । मौके पर एएसआई किरण कुमार, दिलीप कुमार सिंह , साक्षर सिपाही मिथिलेश कुमार, मटियरिया पंचायत के मुखिया रामप्रसाद महतो, पैक्स अध्यक्ष मैहनौल महताब आलम, सरपंच राजेन्द्र राम, गुमाश्ता सुभाष चन्द्र प्रसाद, महुअवा शम्भूनाथ महतो , आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।