दैनिक खोज खबर/मशरक (सारण)। मशरक सारण एसपी (ग्रामीण) शिखर चौधरी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया 15 दिसम्बर 2024 को गुप्त सूचना के आधार पर तरैया थाना द्वारा एक 22 चक्का हाइवा एवं एक चार चक्का किया लक्जरी वाहन पकड़ी गई थी, जिसमे कुल 6048 लीटर स्प्रिट शराब बरामद कर तरैया थाना कांड सं० 462/24 दर्ज कर 03 प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जिसमें बड़ा स्प्रीट व्यापारी गुड्डू तिवारी उर्फ तपसी तिवारी उर्फ बाबा, पिता-ललन तिवारी, साकिन-हरपुर कोठी, थाना-जनता बाजार, जिला-सारण (जिस पर पुरे सारण रेंज के कई थानों में डेढ़ दर्जन कांड दर्ज है) को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसी क्रम में अनुसंधान के क्रम में 17 मार्च 2025 को तरैया थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि तरैया थाना कांड सं0- 462/24 के 6048 ली० स्प्रीट कारोबार में संलिप्त वांछित अभियुक्त शंभू पटेल अपने घर मशरक के गोपालबाड़ी आया हुआ है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तरैया थाना एवं मशरक थाना द्वारा शंभू पटेल के घर को घेराबंदी कर छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में वांछित अभियुक्त शंभू पटेल को गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त के गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के परिजनों एवं अन्य सहयोगियों द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त को जबरन छुड़वाने के प्रयास में पुलिस बल पर हमला किया गया। जिसमें थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस बल के जवान घायल हो गए। इस संबंध में 06 नामजद एवं 10-15 अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध मशरक थाना कांड संख्या 112/25 दर्ज कर मशरक के गोपालवाड़ी गांव निवासी शंभू पटेल, पिता-बिगन प्रसाद, रोहित कुमार, पिता-शंभू पटेल, हरेन्द्र प्रसाद यादव उर्फ बंटी यादव, पिता-जगरनाथ प्रसाद यादव,शंकर प्रसाद, पिता स्व० बिगन प्रसाद को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त शंभू पटेल पर मशरक थाने में आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। छापेमारी अभियान में डीएसपी अमरनाथ, इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, थानाध्यक्ष मशरक रणधीर कुमार, तरैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस बल मौजूद रहें।
About The Author




Recent Post
- मढ़ौरा: इसरौली पैक्स चुनाव के लिए नामांकन समाप्त, अध्यक्ष पद पर तीन और प्रबंध कारिणी के लिए 13 ने भरे पर्चे
- मढ़ौरा: गुमशुदा व्यक्ति की तलाश में एसडीपीओ ने बंद चीनी मिल के जंगल-झाड़ व लोहा-कबाड़ ठिकानों पर पहुंच की जांच पड़ताल
- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, डालसा द्वारा पीड़ित को ₹2,00,000 की मुआवजा राशि का चेक किया गया प्रदान
- छपरा इप्टा का नाटक ‘द लास्ट क्राई’ सहरसा नाट्योत्सव के लिए चयनित, किशोर रंगकर्मियों ने तेज की तैयारी
- अनिश्चितकालीन अनशन का सकारात्मक परिणाम: विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभाविप की सभी मांगों पर दिया लिखित आश्वासन
- छपरा में आयोजित हुई ‘एक शाम शाद अजीमाबादी के नाम’ काव्य गोष्ठी, वक्ताओं ने की उनके साहित्य की सराहना
- छपरा में पीएम मोदी के जन्मदिन पर भव्य दीपोत्सव: विधायक छोटी कुमारी के नेतृत्व में गौतम ऋषि मंदिर और शिशु पार्क में जले दीप
- बनियापुर: एमडी उच्च विद्यालय कन्हौली में स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
- पानापुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्प्रिट के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार, दूसरा फरार
- प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मढ़ौरा में भव्य दीपोत्सव: गढ़देवी व शिलानाथ मंदिर परिसर में जले सैकड़ों दीप
- सारण एसएसपी का पानापुर थाना पर औचक निरीक्षण: लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और प्रभावी गश्ती के निर्देश
- छात्रों की समस्याओं के समाधान तक जारी रहेगा अभाविप का अनिश्चितकालीन अनशन
- तरैया बना डायमंड वॉलीबॉल टूर्नामेंट का चैंपियन, फाइनल में ढोलाही को दी शिकस्त
- सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: प्रलोभनों से नहीं बिकेंगे शिक्षक, पिता केदारनाथ पांडेय के विकास कार्यों पर भरोसा: ई. आनंद पुष्कर
- मंडल कारा छपरा में बंदियों के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
- दरियापुर: नारी शक्ति जीविका समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न, नई कार्ययोजना पर चर्चा
- 28 सितंबर को राजभवन मार्च: छपरा से एक हजार लोग होंगे शामिल, जन संगठनों की बैठक में बनी रणनीति
- जेपी यूनिवर्सिटी में आइसा का हल्लाबोल: धांधली और अवैध वसूली के खिलाफ मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन
- मढ़ौरा के तेजपुरवा पंचायत भवन में लगा सहयोग शिविर, 47 आवेदन हुए प्राप्त
- मढ़ौरा के चनाना गांव में आपसी विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप
- विश्व ओजोन दिवस: पृथ्वी के सुरक्षा कवच की रक्षा का लें संकल्प, पर्यावरण के प्रति जागरूक हों युवा
- पचरौड़ बाजार में धूमधाम से सजी गणेश प्रतिमा, विधायक जनक सिंह ने किया सांस्कृतिक मंच का उद्घाटन
- सारण: तरैया में पानी का मोटर बंद करने गए 7 साल के मासूम की करंट लगने से दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम
- मढ़ौरा: स्नान के दौरान नदी में डूबे व्यक्ति का शव 24 घंटे बाद एसडीआरएफ ने किया बरामद
- पंजाब के पीडब्ल्यूडी मंत्री हरभजन सिंह का पटना में LJP नेताओं ने किया भव्य स्वागत
Recent Comments