बेतिया – लौरिया:– आग लगने से एक घर जलकर राख
न्यूज इनपुट रविशंकर मिश्रा पंं. चम्पारण बेतिया बिहार:– लौरिया प्रखंड के कटैया पंचायत के लंगड़ी गांव में आग लगने से एक घर जल गया ।घर में बाधी आठ बकरीया भी जल गयी तथा ढह एक गाय भी झुलस गयी ।गृहस्वामी हासीम मियाँ के पैर व हाथ भी झुलस गया आग लगने के कारण मालुम नहीं चल रहे है ।गृहस्वामी ने बताया कि रात में करीब ग्यारह बजे नींद टुटी तो देखा कि जिस घर में हमलोग सो रहे हैं जल रहा है ।जल्दी से उठकर चिल्लाने लगा तो गांव के भी काफी लोग आ गये व दुशरे घरों को जलने से बचा लिया ।अगलगी की खबर सुन रविवार को सुबह समिति सदस्य नन्हे खां मुखीया पति विपीन साह भी पहुँच गए ।तथा क्षति का मुआयना किया ।अगलगी में अनाज कपड़ा वर्तन व जेवर भी जल गये हैं ।वहीं पीडित परिवार ने अंचल व थाने मे लिखीत आवेदन देकर मुआवजे का गुहार लगाया है




Recent Comments