बेतिया – गौनाहा:– *जदयू कार्यकर्ताओ के बिच प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* प्रखण्ड जदयू कार्यकर्ताओ के प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओ को पार्टी के सिद्धांत, विचारधारा ,समाजिक सरोकार , कानून का राज, महिला सशक्तिकरण, दलित सशक्तिकरण, लोक निवारण अधिनियम, अधिकार कानून आदि विषयों का प्रशिक्षण दिया गया । कुशल प्रशिक्षकों ने विषयवार सभी विषयों पर उपस्थित कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षण देते हुऐ सलाह दिया कि इसे जन जन तक पहुंचायें । प्रशिक्षण देने वालों में चंद्रप्रताप काजी , हीरा साह, नसीम अख्तर , भिखारी मांझी, दिलिप कुमार, अनवारुल हक आदि सामिल थें ।
मौके पर उपस्थित प्रखंड जदयू अध्यक्ष बिक्रमा चौधरी ने कहा कि प्रदेश जदयू के निर्देशानुसार प्रशिक्षण प्रभारी सुरज सहनी को बनाया गया है । प्रशिक्षण में सामिल कार्यकर्ताओं में अनिरूद्ध प्रसाद, राजदेव बैठा, ओजेन्द्र महतो , सत्येंद्र तिवारी , राजेश साह, सकीना खातुन, राजेंद्र बैठा, राजेश महतो, मनेजर चौधरी , संजय चौधरी, विकाऊ राम, रामधारी महतो, संजय राम, राज कुमार गुप्ता, छठ्ठु पटेल आदि सामिल रहे ।