मढ़ौरा। नगर क्षेत्र के असोइया में एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान स्थानीय थाना एवं नगर क्षेत्र वार्ड नं 1 तकिना गांव निवासी ललन राय के 48 वर्षीय पुत्र जीतेंद्र कुमार राय के रुप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार जीतेंद्र कुमार राय देर शाम लगभग साढ़े सात बजे को असोइया ढाला बाजार से रेलवे लाइन पकड़ कर पैदल ही तकीना गांव अपने पैतृक घर जा रहे थे तभी 05123 थावे-छपरा पैसेंजर ट्रेन के चपेट में पोल संख्या 27/15/16 के समीप आ गए और ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बुरी तरह से लाश क्षत विक्षत इस तरह से हों गई थीं की लोग एक नजर में नहीं पहचान पा रहे थे, लेकिन कुछ देर बाद ही भीड़ इकठ्ठा हो गई और लोगों ने ताकीना के व्यक्ति जीतेंद्र कुमार राय की पहचान की। कुछ देर बाद परिजन भी पहुंच गए और पुलिस ने पंचनामा भरवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा हैं कि मृतक जीतेंद्र कुमार राय का अक्सर शाम में असोइया ढाला बाजार आना जना लगा रहा करता था और उनकी एक समाजिक कार्यकर्ता के रुप में पहचान बनी थीं। वही मृतक का स्थानीय विधायक सह मंत्री जीतेंद्र कुमार राय से मधुर संबंध थे। विधायक व मंत्री श्री राय व अन्य लोगों ने भी समाजसेवी जीतेंद्र कुमार राय के असामयिक मौत पर अपनी गहरी संवेदना प्रकट किया है।