बेतिया – गौनाहा:– *वनवासी कल्याण आश्रम के सौजन्य से शिविर लगा कर बांटी निशुल्क दवाईयां*

न्यूज इनपुट पश्चिमी चम्पारण गौनाहा से रामायण कुमार की रिपोर्ट :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* गौनाहा प्रखंड अंतर्गत धमौरा पंचायत के एकवा गांव में शिविर लगा कर सौकडो गांव वालो के निशुल्क चिकित्सा जांच करते हुऐ दवा का भी वितरण किया गया है ।
इसकी जानकारी देते हुए वनवासी कल्याण आश्रम के प्रदेश संगठन मंत्री विनोद उपाध्या ने बताया कि पटना से चली 32 डाॅक्टरों की टीम ने प्रखंड के एकवा, पहकौल, बखरी, पिपरिया आदि जगहों पर शिविर लगाकर जांचो उपरांत निशुल्क दवा का वितरण किया गया है ।
एकवा गांव में तैनात किये गये डाॅक्टरसर्जन मुकेश कुमार ने बताया कि चेकअप के दौरान पता चला हैं कि शिविर में पहुंचे 90% मरीजों में खुन की कमी हैं । जिनहें आयरन की गोली के साथ-साथ मल्टीविटामीन की दवा दि गई हैं ।
वही जांच के क्रम में एक महिला संगीता देवी के पेट में गोला पाये जाने के कारण उनको पटना बुलाया गया हैं ।
मौके पर स्थानीय मुखिया रामबिहारी महतो, बृजेश महतो, वार्ड सदस्य विजय महतो, दयानंद साह आदि सहित सौकडो मरीज उपस्थित थे ।




Recent Comments