
मढौरा पूर्वी ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
मढौरा (25 सितंबर, 2019)। सारण लोक सभा क्षेत्र के सांसद सह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रुडी के दिशा निर्देश पर सारण के विभिन्न प्रखंडो और पंचायतों में लक्ष्य अंत्योदय, प्रण अंत्योदय, पथ अंत्योदय के प्रणेता महान संस्कृति संवाहक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई गई। इसी के तहत मढौरा पूर्वी मंडल के नौतन पंचायत के बिक्रमपुर गाँव में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, अन्त्योदय के प्रेरक, एकात्म मानववाद के प्रणेता, पंडीत दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती हर्षोउल्लास के साथ मनायी गई।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा तैलचित्र पर माल्यार्पण किया गया एवं उनके जीवनवृत पर प्रकाश डाला गया।
उक्त अवसर पर भाजपा नेता मनोज सिंह द्वारा पंडीत दीनदयाल उपाध्याय के प्रेरणा एवं आदर्श पर चलने वाले केंद्र सरकार की भूमिका, समाज के अंतिम पंक्ति मे रहने वाले को योजनाओं के लाभ में प्रमुख भूमिका देने की सराहना की।
मंडल प्रभारी बबलू मिश्रा द्वारा एकत्मा मानववाद में मानव जीवन व सम्पूर्ण सृष्टि के एकमात्र सम्बंध का दर्शन पर प्रकाश डाला।
मौके पर बलिराम तिवारी, तेजनरायण सिंह, भारतेश्वर सिंह, रोहित भरद्वाज, मिथिलेश सिंह, अनिल ठाकुर, राकेश कुमार उजाला, मिठू महतो,संजय सिंह, संतोष महतो, ललन जयसवाल, कृष्ण कुमार गुप्ता, रामएकबाल प्रसाद, राकेश सिंह नेता इत्यादि उपस्थित थे।




Recent Comments