नगरा(सारण) । जल-जीवन हरियाली, नशामुक्ति, बाल विवाह प्रथा उन्मूलन,आदि को लेकर नगरा प्रखंड क्षेत्र के छपरा मशरख, नगरा जलापुर,नगरा पटेढा सहित अन्य मुख्य पथ पर बच्चे,बूढ़े, महिलायें, विद्यालय के छात्र – छात्राएं,व्यवसायी वर्ग,पेंशनधारी आदि ने पंक्तिवद्ध होकर मानव श्रृंखला बनाया.इस सबंध में बीडीओ श्रीनिवास ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में 76 हजार लोगों का मानव श्रृंखला बनाया गया है,इस मौके पर ओपीध्यक्ष रामयश राय,खैरा थानाध्यक्ष,मिथलेश प्रसाद सिंह,नगरा पीएचसी चिकित्सा प्रभारी महेंद्र मोहन, स्वास्थ्य प्रबंधक ओम प्रकाश, सहित अन्य लोग मौजूद थे.