बेतिया – गौनाहा:–*एसएसबी ने शिविर लगा कर बांटी निशुल्क दवाईयां*

न्यूज इनपुट पश्चिमी चम्पारण गौनाहा से रामायण कुमार की रिपोर्ट :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* 44 वी बटालियन नरकटियागंज एसएसबी के द्वारा मैनाटांड प्रखंड अंतर्गत सकरौल पंचायत के नगरदेही सबेया मठ में शिविर लगा कर गांव वालो के साथ साथ पशुओं को भी निशुल्क चिकित्सा जांच करते हुऐ दवा का भी वितरण किया गया है ।
इसकी जानकारी देते हुए एसएसबी कमांडेंट अंजय कुमार रजक ने बताया कि नगरदेही के सबेया मठ के पास निशुल्क दवा का वितरण किया गया है ।
तीन घंटे चली शिविर में डॉक्टर मनोरंजन भारती, प्रियदर्शन, जयंता हजारीका ने 190 ग्रामीण व 120 मवेशीयों का चेकअप कर दवा दिया हैं ।
मौके पर मानपुर थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार, सब-इंस्पेक्टर संतोष कुमार भंगहा, सकरौल पंचायत मुखिया अंजू देवी सहित सैकड़ो के संख्या में मरीज उपस्थित थे ।