बेतिया – गौनाहा:– *भितिहरवा गांधी आश्रम से निकली संवाद यात्रा*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* भितिहरवा स्थित गांधी आश्रम परिसर से गुरूवार को सत्याग्रह शताब्दी संवाद यात्रा का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर आश्रम परिसर में एक समारोह का भी आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता रमन कुमार ने कि । खेती, किसानी, शिक्षा और पानी के मुद्दे को लेकर यह यात्रा पूर्ण गांव के लोगों से संवाद करेगी । जहां से होकर 100 साल पहले गांधीजी गुजरे थे इस क्रम में निकटवर्ती स्कूल के बच्चे को भी गांधीजी के जीवन और आज की शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा की जाएगी । समारोह का संचालन कर रहे मोहम्मद समसुल हक में कहां की आज देश में किसानी घाटे की व्यवस्था हो गई है । किसान आत्महत्या करने के लिए विवश हैं । किसानों की हालत सुधारने के लिए जिस स्वामीनाथन आयोग ने अपनी अनुशंसा की थी वह आज भी लागू नहीं हो पाया है । शिक्षा व्यवस्था में वह शक्ति नहीं है जो छात्रों की श्रम और ईमान से जोड़ सके । शिक्षा समाज का मार्गदर्शन करने में भी सक्षम नहीं है । देश में पानी या तो लोगों को मार रहा है या मर रहा है आजादी के बाद भी आज तक लोगों को अधिकार प्राप्त नहीं है । समाजसेवी पंकज ने संवाद यात्रा के उद्देश्यों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की जबकि मनोवर आलम ने स्वागत भाषण दिया । मौके पर उपस्थित मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव अवधेश कुमार, पूर्व अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार हेमंत, लोकतांत्रिक जनपहल कंचन, अमर राम, कंचन बाला, प्रोफेसर प्रकाश, विजय माझी, कुमार सिंह, प्रोफेसर आर के चौधरी, लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता, पत्रकार मधुकर आदि ने संवाद संभु संगोष्ठी को संबोधित किया ।




Recent Comments