मढ़ौरा(सारण)।अनुमंडल अस्पताल मढ़ौरा का सूबे के स्वास्थ मंत्री मंगल पाण्डेय ने बुधवार को फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके साथ 50 बेड के अनुमंडल अस्पताल को आम जनों के लिए चालू करा दिया गया। इसके साथ स्वास्थ मंत्री ने 3 करोड़ की लागत से बने मढ़ौरा सहित जिला के अन्य चार हेल्थ एण्ड वेलनेश सेंटर का भी रिमोर्ट का बटन दबाकर उद्घाटन किया। मंत्री ने कहा कि मढ़ौरा का रेफरल अस्पताल अब अनुमंडल अस्पताल में शिफ्ट करेगा‌। कहा कि नए भवन कारण देखकर लोगों के बीच यहां आकर ठिक होने का विश्वास बढ़ेगा। इस दौरान मंत्री ने मढ़ौरा मंच से तीन करोड़ से बने मढ़ौरा के दो, एकमा और अमनौर के एक एक हेल्थ एण्ड वेलनेश सेंटर भवन का उद्घाटन किया। कहा की सरकार गांव गांव तक स्वास्थ सुविधा को बढ़ा रही है। गांवों का अस्पताल भी 75,75 लाख की लागत से बनने लगा है।
अपने संबोधन में स्वास्थ मंत्री ने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों को भी गिनवाया। मंच के सामने बैठी आशा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछली बार वे मुख्यमंत्री से बात कर प्रोत्साहन राशि को एक हजार करवाया था। इस बार भी मुख्यमंत्री से बात कर राशि को तीन हजार कराया है। स्वास्थ विभाग ने बाल हृदय योजना से बिहार के 2200 बच्चो के हृदय में छेद का निशुल्क सर्जनीं कराने की पहल की है, इसमें 140 बच्चें छपरा के है। सभी कार्यं में बिहार के मुख्यमंत्री का सहयोग मिला है। वृद्धा पेंशन को मुख्यमंत्री ने तीन गुना बढ़ाकर 11 सौ रुपया कर दिया है। वही 125 यूनिट फ्री करके मुख्यमंत्री ने बिहार के लोगों को बड़ी सौगात दी है।

इन लोगों ने किया संबोधन:

तरैया विधायक जनक सिंह, एमएलसी सच्चिदानंद राय, पूर्व विधायक मनजीत सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा पूर्वी रणजीत सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू, ने संबोधन में स्वास्थ्य विभाग और बिहार सरकार की उपलब्धियां को गिनाया। इस दौरान सरकारी नर्सिंग ट्रेनिंग स्कूल के छात्राओं ने स्वागत गीत का मंचन किया। संस्था की प्रचार्य शैल्वी ने स्वास्थ्य मंत्री को बूके और मोमेंटों से उनका स्वागत किया, वही आगत अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष मीना अरुण, एसडीएम निधि राज, डीएसपी नरेश पासवान, भाजपा नेता नागेंद्र राय, वेदप्रकाश उपाध्याय, जदयू नेता गामा सिंह, संजय सिंह साहित अन्य गण्यमान्य उपस्थित थे।