बेतिया – गौनाहा:– *भितिहरवा आश्रम में अजादी के सत्तर साल बाद भी नही लगा दो महान पुरूषो की प्रतिमा*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* महात्मा गांधी की ऐतिहासिक कर्मभूमि भितिहरवा गांधी आश्रम परिसर में पुर्व राष्ट्रपति डां. राजेंद्र प्रसाद व प. राजकुमार शुक्ला की प्रतीमा लगाने की मांग जोर पकडने लगी है ।
गुरूवार को आश्रम परिसर में आयोजित संवाद गोष्ठी को संबोधित करते हुऐ प्रो. प्रकाश, वरिष्ठ पत्रकार हेमंत कुमार, पत्रकार मधुकर मिश्र, दिनेश यादव, आदि ने दुख प्रकट करते हुऐ कहा कि गांधी के चम्पारण आने के सौ साल बाद व अजादी के सत्तर वर्षो बाद भी गांधी आश्रम भितिहरवा में गांधी को चम्पारण लाने वाले पं. राजकुमार शुक्ला व उनके सहयोगी डां. राजेन्द्र प्रसाद का प्रतिमा नही लगाना दुर्भाग्यपूर्ण हैं । आज पुरे देश में चम्पारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा हैं । करोड़ों रुपये शताब्दी वर्ष पर खर्च किया जा रहा है । परंतु आश्रम परिसर में उन दोनो महान पुरुषों की प्रतिमा नही लगाया जाना देश के प्रति बेईमानी है । इधर गांधीवादीयों का कहना है कि अगर आश्रम परिसर में उन दोनो महान पुरूषों की प्रतिमा नही लगाई गई तो चम्पारण के गांधीवादी लोग आंदोलन पर उतारू हो जाऐंगे ।