जदयू राज्यसभा सांसद का तरैया में हुआ भव्य स्वागत
तरैया (सारण) :
जदयू राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह का तरैया बाजार पर शनिवार को जदयू कार्यकर्ताओं ने बाजे-गाजे और फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। सिवान जाने के क्रम मे तरैया बाजार पर जदयू कार्यकर्ताओं ने फूल-माला और गाजे-बाजे के साथ डुमरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कु के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।उक्त मौके पर जदयू के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह, राजकुमार सिंह कुशवाहा,चन्देश्वर राम,चन्दन सिंह ,राखी कुशवाहा ,रंजन सिंह ,नितेश सिंह,रणविजय सिंह व अन्य मौजूद थे।