बेतिया – गौनाहा:– *बेलसंडी व धमौरा आवासीय विद्यालय में निशुल्क नामांकन शुरू*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* प्रखंड अंतर्गत बेलसंडी व धमौरा आवासीय विद्यालय में अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं के निशुल्क नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है ।
इस आशय की जानकारी देते हुए अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी दिनेश कुमार व प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अरविंद कुमार बताते हैं कि बेलसंडी में 400 लड़के तथा धमौरा में 400 लड़कियों के नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है । वर्ग 1 से 9 तक के छात्र छात्राओं को निशुल्क कपड़ा, किताब, खाना, शिक्षा सामग्री तथा आवासीय व्यवस्था मुक्त होगा । प्रत्येक वर्ष में 40 बच्चे का नामांकन होगा 2 अप्रैल से 20 अप्रैल तक नामांकन हेतु फॉर्म भरे जाएंगे 25 अप्रैल से 28 अप्रैल तक प्रवेश पत्र निर्गत कर दिया जाएगा । 29 अप्रैल को नामांकन हेतु परीक्षा लिया जाएगा 5 मई को परीक्षाफल का प्रकाशन होगा तत्पश्चात छात्र छात्राओं का नामांकन होगा । वही नामांकन हेतु फॉर्म आवासीय विद्यालय से प्राप्त किया जा सकता हैं ।