रूडी ने मढ़ौरा के समीक्षात्मक बैठक में कहा-विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन में अधिकारी तेजी लायें
रिपोर्ट-मनोकामना सिंह , दैनिक खोज खबर डेस्क

मढौरा (सारण)
सरकार द्वारा संचालित विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन में अधिकारी तेजी लायें । पंचायत स्तर पर चल रहे नल-जल , स्वच्छता अभियान , आवास योजना , स्वास्थ सुरक्षा , पेंशन योजना सहित अन्य योजनाओं को धरातल पर लाना सरकार की प्राथमिकता में है । उक्त बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री व सारण के सांसद राजीव प्रताप रुड्डी ने विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिये अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ट में अधिकारियों से समीक्षा बैठक में कहा ।

शुक्रवार को दोपहर अनुमंडल पदाधिकरी के कार्यालय प्रकोष्ठ में अधिकारियों संघ विकास योजना की आहूत बैठक की अध्यक्षता स्थानीय अनुमंडल पदाधिकरी संजय कुमार ने किया । जिसमें अनुमंडल के सभी विभागों के अधिकारी शामिल हुये ।

विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा के दौरान विभागों के अधिकारी के साथ ही भाजपा के आधा दर्जन से भी अधिक पार्टी पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया । समीक्षा बैठक के उपरांत श्री रूडी ने मीडिया को बताया की सरकार द्वारा नल-जल योजना में बड़ी राशि खर्च की जा रही है । इस महत्वकांक्षी योजना में यदि किसी अधिकारी के द्वारा क्रियांवयन में कोताही बरतने की शिकायत मिलती है तो कारवाई की जायेगी । समीक्षा बैठक में कार्य में तेजी लाने और अन्य आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दे दिया गया है । विकास कार्यों की समय सीमा में पूरी करने की हर हाल में अधिकारी कोशिश भी करेंगे । इसी क्रम में मढौरा-खैरा पथ के संवेदक और इंजिनियर द्वारा मढौरा बाजार में सड़क निर्माण कार्य को निर्देश पर शुरू किये जाने की बात कहीं ।

इस मौके पर मढौरा एसडीओ संजय कुमार राय , मढौरा बीडीओ वीर बहादुर पाठक , अनुमंडल कल्याण पदाधिकरी कमल किशोर पासवान , मढौरा रेफरल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकरी डॉ.वीरेश कुमार , सहायक विधुत अभियंता देवेंद्र कुमार राम , अमनौर बीडीओ वैभव कुमार , मढौरा नगर जेई शशि शेखर सहित अन्य प्रखंडों के भी कृषि , सिंचाई , श्रम , अंचल , बिजली जैसे कई विभागों के अधिकारी के साथ अमनौर के पूर्व विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह मौजूद रहे ।पार्टी पदाधिकारियों में भाजपा राज्य परिषद के सदस्य राकेश कुमार सिंह , सांसद प्रतिनिधि ई.सत्येंद्र कुमार सिंह , मढौरा नगर मंडल अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह , मढौरा पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष डॉ. राम बाबू सिंह , परसा प्रखंड के पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह , परसा प्रभारी बलिराम तिवारी , मढौरा के पार्टी पदाधिकारियों में मुन्ना लाल गुप्ता , अनिल सिंह उर्फ बजरंगी सिंह , शीलानाथ सिंह सहित एक दर्जन से भी अधिक पार्टी पदाधिकरी उपस्थित थे ।