दूसरी शादी का विरोध करने पर पहली पत्नी को घऱ से निकाला
अवतार नगर (सारण) : थाना क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी ममता देवी को उनके परिजनों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया है। इस संदर्भ में ममता कुमारी ने अपने पति रजनीश उपाध्याय, ससुर बैजनाथ उपाध्याय, सास मीना देवी व ननद माला व कविता देवी पर प्राथमिकी स्थानीय थाने में दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार ममता ने अपने पति रजनीश उपाध्याय पर दुसरी शादी कर लेने का आरोप लगाया है । वहीं शादी का विरोध ममता के द्वारा किये जाने पर उसके ससुराल के सभी लोग मारपीट कर घर से निकाल दिये। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की जा रही है ।




Recent Comments